हमारा संकल्प - एक शिक्षित और समर्थ समाज
हमारा मुख्य लक्ष्य वंचित वर्ग के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए समर्पित हैं।
हम एक ऐसे समाज की कल्पना करते हैं जहाँ हर व्यक्ति शिक्षित हो, समान अवसरों का लाभ उठा सके और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। मुंगावली को शिक्षा का एक आदर्श केंद्र बनाना हमारा सपना है।