शिक्षा से बदलाव की ओर - मुंगावली का गौरव
हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को शिक्षित और सशक्त बनाना है। हम मानते हैं कि जब समाज का हर व्यक्ति शिक्षित होगा, तभी मुंगावली और हमारा देश तरक्की कर पाएगा। हम पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाने का प्रयास कर रहे हैं।
गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा और कंप्यूटर ट्रेनिंग देना ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
मुंगावली क्षेत्र को एक पूर्ण शिक्षित और डिजिटल साक्षर समाज के रूप में विकसित करना। हमारा सपना है कि यहाँ का हर बच्चा तकनीक से जुड़ा हो।